IPL 2024: ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह ली है, जिन्होंने अपनी टीम को पांच आईपीएल खिताब जिताए थे। मुंबई इंडियंस ने बयान जारी करके इस बात का ऐलान किया।
बता दें इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस के बयान में कहा गया है, मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए लीडरशिप में बड़े ट्रांजिशन की घोषणा की है।
प्रसिद्ध ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस का कमान संभालने के लिए तैयार हैं, जो सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले और पसंदीदा कप्तानों में से एक रोहित शर्मा का स्थान लेंगे।
बता दें रोहित शर्मा 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया।