Loading...

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स ने इस खिलाड़ी को दी कप्तान की जिम्मेदारी…..

Ankita • 27 Nov 2023 • 1 Min Read

टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब आईपीएल के आगामी सीजन में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

बता दें शुभमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीता था। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से तीन शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 890 रन बनाए थे।

कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर गिल ने कहा “मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास दो सीजन बहुत शानदार रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।