आईटीआई हमीरपुर में 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड, 7 सितंबर तक आवेदन
आईटीआई हमीरपुर में सत्र 2026-27 के दौरान तीन ट्रेडों की कुल 30 खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में नए अभ्यर्थियों के साथ पहले से पंजीकृत उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे।
हमीरपुर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की 24, एसओटी एंब्रॉयडरी की पांच और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड की एक खाली सीट उपलब्ध है। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। नए अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संस्थान में पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
दस्तावेज और काउंसलिंग का समय
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, आवश्यक दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी और काउंसलिंग दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उसी समय संस्थान में निर्धारित शुल्क जमा करवाने के साथ दाखिले से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।