Loading...

कोल्ड स्टोर से पर्यटन तक, जगत सिंह नेगी ने रखा सुंगरा पंचायत के विकास का विजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सुंगरा पंचायत में प्रधान पद प्रत्याशी जगत सिंह नेगी ने विकास और आत्मनिर्भरता को लेकर विस्तृत रोडमैप पेश किया है। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। रोजगार, पर्यटन और नशा मुक्त समाज के एजेंडे के साथ उनका चुनाव प्रचार चर्चा में बना हुआ है।

किन्नौर

जिला किन्नौर की सुंगरा पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव विकास, विजन और नई सोच के मुद्दों पर केंद्रित होता दिखाई दे रहा है। प्रधान पद के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी ने पंचायत के लिए विस्तृत विकास रोडमैप पेश करते हुए किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। “घड़ी” चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे जगत सिंह नेगी ने पंचायत को आत्मनिर्भर और योजनाबद्ध विकास की दिशा में आगे ले जाने का दावा किया है।जगत सिंह नेगी ने कहा कि सुंगरा पंचायत में बागवानी और कृषि की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन किसानों और बागवानों को अभी भी उचित सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोर सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि सेब और अन्य फलों को उचित समय तक सुरक्षित रखकर किसानों को बेहतर दाम मिल सकें।उन्होंने पंचायत में धार्मिक पर्यटन और होम-स्टे गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी कही। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर पर्यटन को व्यवस्थित किया जाए तो बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं और पंचायत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

जगत सिंह नेगी ने चुनाव प्रचार के दौरान नशे के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके। साथ ही बुजुर्गों को पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी भरोसा दिया गया।उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत के संसाधनों का बेहतर उपयोग कर हर गांव और हर घर तक विकास पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह लंबे समय तक कर्मचारियों और आम लोगों की आवाज़ बनकर संघर्ष करते रहे हैं और अब उसी अनुभव के साथ पंचायत की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं बल्कि आने वाले वर्षों के विकास की दिशा तय करने का अवसर भी है।चुनाव प्रचार के दौरान पंचायत में जगत सिंह नेगी को मिल रहे समर्थन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। खासकर युवाओं, बागवानों और महिलाओं के बीच उनके विकास एजेंडे को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने पंचायतवासियों से आगामी चुनाव में “घड़ी” चुनाव चिन्ह पर समर्थन देने की अपील की है।

Related Topics: