Loading...

JEE Main Result: जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित, हिमाचल के….

PRIYANKA THAKUR • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (बीई, बी-टेक ) का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट-2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है।

जेईई मेन में हिमाचल के मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शिमला के अर्णव सिंघल ने 99.62 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, हमीरपुर के तनिष्क शर्मा ने 99.0 3 परसेंटाइल हासिल किए हैं।