JNV / कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JNV : जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
धर्मशाला
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन पोर्टल 31 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।
प्रधानाचार्य ने दी जानकारी
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in अथवा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे तथा अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
प्रधानाचार्य के अनुसार कक्षा छठी प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सही ढंग से भरने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।