Loading...

JNV Lateral Entry: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 30 सितंबर अंतिम तिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

JNV Lateral Entry: नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 के माध्यम से प्रवेश की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक निर्धारित लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

धर्मशाला

नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की ओर से शुरू की गई इस प्रक्रिया के तहत दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को इसी समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।