Loading...

Jobs: कल्पा परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के छह पदों पर भर्ती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs: बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा के अधीन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के दो और सहायिका के चार पद भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी 6 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक रिकांग पिओ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 अक्तूबर 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय, रिकांग पिओ में होगा।

रिकांग पिओ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद ग्राम पंचायत कामरू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कूपा और दूसरा पद ग्राम पंचायत सापनी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बटूरी में भरा जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद आंगनबाड़ी केंद्र रोगी, तेलंगी के अंतर्गत केंद्र तरख्वा, बारंग के अंतर्गत केंद्र लोअर बारंग और आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वनी में भरे जाएंगे। इस तरह कल्पा परियोजना के तहत कुल छह रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा देवी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय तक कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। पदों से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कल्पा से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए रिकांग पिओ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्पा के दूरभाष नंबर 01786-222466 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: