Loading...

Jobs / हमीरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिका के 9 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 23 Jul 2026 • 1 Min Read

Jobs : बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्त्ता और सहायिका के कुल 9 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिला अभ्यर्थी 3 अगस्त तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर सकती हैं, जबकि साक्षात्कार 6 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।

हमीरपुर

3 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के कुल 9 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुनीता शर्मा ने बताया कि पात्र महिला अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन निर्धारित तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करने होंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दो कार्यकर्त्ता और सात सहायिका पदों पर होगी नियुक्ति

सीडीपीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनबाड़ी केंद्र मुहान तथा नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7 में कार्यकर्त्ता के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7ए, एमसीडब्ल्यू-11 और एमसीडब्ल्यू-11सी, ग्राम पंचायत जंगल रोपा के जंगल केंद्र, नाल्टी पंचायत के डकोहल केंद्र तथा बस्सी झनियारा पंचायत के छबोट घिरथां केंद्र में सहायिका के कुल सात पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

6 अगस्त को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 6 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के संबंध में अलग से कोई सूचना या पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। विभाग ने इच्छुक महिलाओं से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Related Topics: