Loading...

Jobs / हिमाचल में 312 सहायक स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती, 30 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

हमीरपुर

312 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जहां अभ्यर्थी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आरक्षण तथा अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

30 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन का लिंक 30 जुलाई सुबह 10:00 बजे सक्रिय किया जाएगा। अभ्यर्थी 29 अगस्त रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित किए गए पद

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 312 पदों में सामान्य वर्ग के 112, ईडब्ल्यूएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 4, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एससी (यूआर) के 62, एससी (बीपीएल) के 12, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एसटी (यूआर) के 12 तथा एसटी (बीपीएल) के 4 पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और लागू नियमों के अनुसार किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करने और आवेदन की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Related Topics: