Loading...

Jobs / कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्राम पंचायतों में 280 टेक्निकल असिस्टेंट होंगे नियुक्त, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगा फोकस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs : ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य मंत्रिमंडल ने ग्राम पंचायतों के लिए 280 जॉब ट्रेनी टेक्निकल असिस्टेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इनकी नियुक्ति से विकास कार्यों की तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जिला परिषदों के अधीन ग्राम पंचायतों के लिए 280 जॉब ट्रेनी टेक्निकल असिस्टेंट नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों को विकास की दिशा तय करने वाले सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। उनका कहना है कि पंचायतें तकनीकी रूप से जितनी सक्षम होंगी, विकास कार्यों में उतनी ही अधिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि नियुक्त किए जाने वाले टेक्निकल असिस्टेंट ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की तकनीकी निगरानी करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के बेहतर नियोजन, तकनीकी मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ने के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने इसे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पंचायत स्तर पर विकास व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।सरकार का मानना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी होगा और ग्रामीण विकास को नई मजबूती मिलेगी।

Related Topics: