Loading...

Jobs / संगड़ाह में पशु मित्र भर्ती के दस्तावेज़ सत्यापन 27 जुलाई को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs : दस्तावेज़ सत्यापन 27 जुलाई 2026 को एसडीएम कार्यालय, मिनी सचिवालय संगड़ाह में आयोजित किया जाएगा। केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर शीर्ष पांच स्थान प्राप्त किए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर मूल दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

संगड़ाह

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के अंतर्गत पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय, मिनी सचिवालय संगड़ाह में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि दस्तावेज़ सत्यापन उन अभ्यर्थियों का किया जाएगा, जिन्होंने 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा अंकों के आधार पर शीर्ष पांच स्थान प्राप्त किए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवास प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र तथा जाति, आय, भूमि एवं बेरोज़गारी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की मूल प्रतियां और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के दूरभाष 01702-248326 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: