Jobs: मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती, चार दिन होंगे साक्षात्कार
Jobs: वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में पुरुषों और महिलाओं के लिए मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कांगड़ा जिले के पालमपुर, नगरोटा बगवां, कांगड़ा और देहरा में 15, 16, 18 और 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित रोजगार कार्यालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
धर्मशाला
जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 13,483 रुपये से 15,483 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। साक्षात्कार 15 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 16 सितंबर को नगरोटा बगवां, 18 सितंबर को कांगड़ा और 19 सितंबर को देहरा में होगा।
साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय राशि नहीं मिलेगी। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।