Loading...

Jobs / नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs / सिरमौर जिले में महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1 नवंबर को 1150 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पुलिस लाइन नाहन में आयोजित शारीरिक प्रवीणता और शारीरिक मापदंड परीक्षा में 866 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 348 अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में सफल रहे, जबकि 518 अभ्यर्थी यह चरण उत्तीर्ण नहीं कर पाए।

सिरमौर/नाहन

पुलिस लाइन नाहन में महिला एवं पुरुष आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर से चल रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक अंजुम आरा की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा ली जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मापदंड की जांच की जा रही है।

1150 में से 284 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1 नवंबर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सिरमौर जिले के 1150 पुरुष अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें से 866 अभ्यर्थी परीक्षा देने पुलिस लाइन नाहन पहुंचे, जबकि 284 अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में 348 सफल और 518 असफल रहे। जिले में पुरुष आरक्षी पदों की भर्ती के लिए कुल 6332 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

Related Topics: •