Loading...

पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

पांवटा साहिब में विश्व हिन्दू परिषद् के महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। सनातन परंपरा के अनुसार किए गए पूजन के माध्यम से महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सीमा देवी और जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

पांवटा साहिब

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन की पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने विधिवत शस्त्र पूजन किया। विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा दुर्गा वाहिनी के पालक अधिकारी दीपक भंडारी ने सामूहिक शस्त्र पूजन की परंपरा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की ओर से दुर्गा अष्टमी से प्रांत, जिला, प्रखंड, नगर, ग्राम और वार्ड स्तर तक ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सीमा देवी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मां दुर्गा के भजनों का गुणगान किया गया और अंत में उपस्थित महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, सरोज सैनी, लिली गुप्ता, अंशदीप कौर, शकुंतला नेगी, अनीता नेगी, रीना शांडिल, सरिता बंगवाल, अनुराधा कौर, वृंदा गुप्ता, सलोनी, प्रीति गुप्ता, मालती, अनु शर्मा, विनीता कुमारी और कुमारी सुकृति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Topics: •