Loading...

Jobs: ऊना में 30 पदों के लिए 11 सितंबर को साक्षात्कार, पुरुष अभ्यर्थियों को अवसर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs: ऊना की ओम फूड प्रोडक्ट्स में प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के कुल 30 पद पुरुष अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मेहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 55 और 118 में कार्य करना होगा। पात्र उम्मीदवार निर्धारित दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि प्रोडक्शन वर्कर और पैकेजिंग वर्कर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं या बारहवीं निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और मासिक वेतन 15 हजार रुपये रहेगा। बेकरी शेफ के पद के लिए आठवीं, दसवीं या बारहवीं पास होने के साथ एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। इसके लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष और मासिक वेतन 20 से 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थी को 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल प्रमाणपत्र और बायोडाटा साथ लाना होगा। अनुभव प्रमाणपत्र उपलब्ध होने की स्थिति में उसकी प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी योग्य आवेदकों से कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7876684905 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी मूल दस्तावेजों और उनकी प्रतियों के साथ जिला रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचना होगा।

Related Topics: