Loading...

हादसा / किन्नौर में पहाड़ी दरकने से मचा हड़कंप, भाबानगर में सड़क पर आ गिरा भारी मलबा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 56 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा : लगातार बारिश के बाद किन्नौर के भाबानगर क्षेत्र में अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी मलबा आ गिरा। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर मार्ग को बहाल कर दिया।

किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर के भाबानगर क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक पहाड़ी दरकने से हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बाद पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां एक कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के चलते पहाड़ी की कटिंग भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण जमीन काफी नरम हो चुकी थी, जिसके चलते अचानक भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा।

घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। बाद में मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु कर दिया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, खासकर बारिश के मौसम में कटिंग वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।
प्रशासन की ओर से लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Related Topics: