किन्नौर में जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Himachalnow / किन्नौर
जिला उद्योग केंद्र किन्नौर द्वारा रिकांग पिओ में महिला उद्यमिता और वित्तीय जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 75 महिला उद्यमियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्राप्त की।
किन्नौर
महिला उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन
जिला उद्योग केंद्र किन्नौर द्वारा होटल क्लब सिल्क रूट, रिकांग पिओ में एक दिवसीय वित्तीय फंडिंग और उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जुड़ी प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता और आधुनिक व्यवसायिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 75 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरू लाल नेगी ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय अनुदान सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैंकिंग और वित्तीय समावेशन पर चर्चा
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक रोहित सांगवान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय समावेशन के माध्यम से सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्योग विभाग के मास्टर ट्रेनर और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।