टाण्डा फायरिंग रेंज में 5-6 अक्टूबर को सैन्य अभ्यास, ग्रामीणों के लिए सुरक्षा अपील
कांगड़ा जिले के टाण्डा फायरिंग रेंज में भारतीय सैन्य पुलिस 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर निकटवर्ती गांवों के लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास नहीं जाने और अपने मवेशियों को भी वहां नहीं भेजने की अपील की है।
धर्मशाला
सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा विवेक चौहान ने बताया कि अभ्यास के दौरान कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोग विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे 5 और 6 अक्टूबर को निर्धारित प्रशिक्षण के समय न तो स्वयं फायरिंग रेंज के पास जाएं और न ही अपने मवेशियों को उस क्षेत्र में जाने दें। प्रशासन ने लोगों से आसपास के अन्य निवासियों को भी अभ्यास की जानकारी देने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया है।