Loading...

समान अवकाश व्यवस्था लागू होने पर कोटी धीमान एसएमसी ने जताया आभार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jul 2026 • 1 Min Read

समान अवकाश व्यवस्था लागू होने पर कोटी धीमान एसएमसी ने जताया आभार , स्कूल कॉम्प्लेक्स के सभी विद्यालयों में अब एक जैसी शीतकालीन अवकाश व्यवस्था लागू होगी

राजगढ़

राजगढ़, 06 जुलाई। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटी धीमान की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों में समान अवकाश व्यवस्था लागू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है।

एसएमसी अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि समिति लंबे समय से कोटी धीमान स्कूल परिसर में एक समान अवकाश व्यवस्था लागू करने की मांग कर रही थी। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से भी आग्रह भेजा गया था। अब विभाग के निर्णय के बाद राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी धीमान, राजकीय उच्च विद्यालय छोऊ भोगार, राजकीय माध्यमिक विद्यालय क्यारिक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवाई ब्लीच सहित परिसर के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक समान शीतकालीन अवकाश व्यवस्था लागू होगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक समन्वय, निरीक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विद्यालय संचालन में एकरूपता आएगी। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी।

एसएमसी ने कहा कि यह निर्णय केवल कोटी धीमान स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी स्कूल कॉम्प्लेक्सों में समान अवकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम है। समिति ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक तथा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Topics: