कर्मचारी नेता कुलदीप दयाल बने भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक, नेतृत्व का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के विस्तार में ऊना के वरिष्ठ कर्मचारी नेता कुलदीप दयाल को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिला ऊना सहित प्रदेश भर के पूर्व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कुलदीप दयाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में ऊना के वरिष्ठ एवं प्रखर पूर्व कर्मचारी नेता कुलदीप दयाल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। कुलदीप दयाल की इस नियुक्ति से जिला ऊना सहित प्रदेश भर के पूर्व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
कर्मचारियों के हितों की मुखर आवाज रहे हैं कुलदीप दयाल
कुलदीप दयाल लंबे समय से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने हमेशा कर्मचारियों व पेंशनर्स के हक की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ी है। कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों और उनकी समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने के लिए उन्हें जाना जाता है। सहज स्वभाव और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता के कारण उनका कर्मचारी वर्ग में गहरा प्रभाव और मजबूत पकड़ है। यही वजह है कि संगठन ने उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है।
शीर्ष नेतृत्व का प्रकट किया आभार
अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सहसंयोजक कुलदीप दयाल ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का दिल से आभार जताया है। उन्होंने विशेष रूप सेपूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा,ऊना के विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर
सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया है।
पार्टी की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा: कुलदीप दयाल
कुलदीप दयाल ने कहा कि “पार्टी और संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरूंगा। पूर्व कर्मचारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं दिन-रात काम करूंगा।”