जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर है। कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी अभी सामने आई है।
लश्कर का बचा हुआ इकलौता कमांडर मारा गया
सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में लश्कर का बचा हुआ इकलौता कमांडर लतीफ भट मारा गया है। यानी मृतकों में एक लश्कर का कमांडर भी शामिल है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।