Loading...

28 अक्टूबर को जोगी पंगा में होगा महिला मिलन समारोह, गीत-संगीत और मेहंदी की गतिविधियां

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Hours Ago • 1 Min Read

कुटलैहड़ क्षेत्र की महिलाओं के लिए 28 अक्टूबर को जोगी पंगा स्थित कार्यालय में महिला मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। मृदु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, आपसी संवाद और भाईचारे के साथ पारंपरिक गतिविधियों को प्रमुखता दी जाएगी।

ऊना/अम्ब/वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में मृदु शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सामाजिक भागीदारी और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम उपयोगी हैं। इसी दौरान उन्होंने कुटलैहड़ की महिलाओं के लिए प्रस्तावित महिला मिलन समारोह की जानकारी दी और क्षेत्र की महिलाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

मृदु शर्मा के अनुसार महिला मिलन समारोह को पारंपरिक स्वरूप देने के लिए गीत-संगीत, मेहंदी की रस्म और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर आने, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा आपसी संवाद और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सामाजिक भागीदारी समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Related Topics: •