Loading...

लाहौल घाटी के सिसू में शुरु हो रहा ‘मुफ्त’ आइस स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप, रजिस्ट्रेशन के लिए कॉल करके संपर्क करें

हिमाचलनाउ डेस्क • 10 Jan 2025 • 1 Min Read

लाहौल घाटी के सिसू में स्केटिंग सीखने के इच्छुक बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन, मनाली द्वारा 10 से 14 जनवरी तक पांच दिवसीय आइस स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

एसडीएम केलंग रजनी शर्मा ने बताया कि यह कैंप सिसू ग्राम पंचायत में आयोजित होगा, जहां बच्चों को आइस स्केटिंग के बेसिक प्रशिक्षण की सुविधाएं दी जाएंगी। यह कैंप पूरी तरह से मुफ्त है, और इच्छुक बच्चों से रजिस्ट्रेशन की अपील की गई है।

रजनी शर्मा ने सभी जिला और प्रदेश के बच्चों से आग्रह किया है कि वे 10 जनवरी से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करवा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए 708927519 पर कॉल करके संपर्क किया जा सकता है।

यह अवसर उन बच्चों के लिए है जो आइस स्केटिंग में रुचि रखते हैं और इस खेल की बुनियादी ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते हैं।