Loading...

मणिमहेश यात्रा 2026: 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए होली स्थित हेलिपैड से 25 अगस्त को नियमित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। इसके लिए अधिकृत थंबी एविएशन और चिपसन एविएशन की टीमें होली पहुंच चुकी हैं। दोनों कंपनियों ने उड़ान से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान हेलिटैक्सी सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी आरंभ हो गई है।

भरमौर

होली हेलिपैड मुख्य सड़क के बिल्कुल पास स्थित है। इससे हेलिकॉप्टर सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं को अधिक पैदल नहीं चलना पड़ेगा और उनकी आवाजाही सुगम रहेगी। हेलिपैड परिसर के पास बड़ी पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां एक साथ सैकड़ों वाहन सुरक्षित खड़े किए जा सकते हैं। दोनों विमानन कंपनियां निर्धारित तिथि से सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटी हैं।

मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से गौरीकुंड तक हेलिटैक्सी का एकतरफा किराया 3,828 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, होली से गौरीकुंड तक एकतरफा यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को 6,255 रुपये चुकाने होंगे। सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद यात्री निर्धारित किराये पर अपनी यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण करा सकते हैं।

Related Topics: