Loading...

HRTC / मणिमहेश यात्रा के लिए एचआरटीसी की विशेष तैयारी, मांग के अनुसार चलेंगी अतिरिक्त बसें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Aug 2026 • 1 Min Read

HRTC / मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नियमित सेवाओं के साथ मांग के अनुसार अतिरिक्त और विशेष बसें चलाने की तैयारी की है। बसों की व्यवस्था के लिए चंबा में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि यात्रियों की सहायता, सेवाओं की निगरानी और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम तथा अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए गए हैं।

धर्मशाला

HRTC धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर विशेष बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। चंबा से भरमौर, पठानकोट, कांगड़ा, धर्मशाला, हमीरपुर, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंदर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए नियमित बसों के साथ अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। निगम का उद्देश्य यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

यात्रा के बेहतर संचालन के लिए DDM चंबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह प्रदेशभर के HRTC डिपो के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यदि श्रद्धालुओं का कोई समूह एक साथ यात्रा करना चाहता है तो वह संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क कर विशेष बस की ग्रुप बुकिंग भी करवा सकता है।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए HRTC ने शिमला मुख्यालय, चंबा, भरमौर और पठानकोट में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। बसों के सुचारु संचालन और तकनीकी समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए विभिन्न डिपो से अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ और मैकेनिक चंबा में तैनात किए गए हैं। सेवाओं की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और फिक्स्ड पॉइंट चेकिंग की व्यवस्था भी की गई है। निगम के अनुसार अंतिम श्रद्धालु के सुरक्षित घर लौटने तक परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी।

Related Topics: