हिमाचल उत्सव में शिक्षक-कवयित्री मंजू शर्मा को मिला सोलन गौरव अवॉर्ड
सोलन में आयोजित 22वें हिमाचल उत्सव के दौरान शिक्षक और कवयित्री मंजू शर्मा को सोलन गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से दिए गए इस सम्मान को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने प्रदान किया।
सोलन
मंजू शर्मा वर्तमान में सोलन के सेंट ल्युक्स में शिक्षण कार्य कर रही हैं। अध्यापन के साथ साहित्य में सक्रिय मंजू शर्मा की कई कविताएं लोकप्रिय हैं। शिक्षा और काव्य के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए डायनामिक इंडिया युवा मंडल ने 22वें हिमाचल उत्सव में उन्हें सोलन गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर एनसीआरटी ने देश के ऐसे चुनिंदा शिक्षकों को आमंत्रित किया था, जो कवि भी हैं। हिमाचल प्रदेश से आमंत्रित किए गए दो शिक्षकों में मंजू शर्मा शामिल थीं, जबकि दूसरे शिक्षक चंबा जिले से हैं। इस राष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब उन्हें सोलन गौरव अवॉर्ड प्रदान किया गया है।