Loading...

मोदी ने 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर, हिमाचल को भी मिली विकास की बड़ी सौगातें : सुरेश कश्यप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- साढ़े तीन साल का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास का सबसे काला अध्याय , मोदी के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर, हिमाचल को भी मिली विकास की बड़ी सौगातें: सुरेश कश्यप

नाहन

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज देश के विकास का आधार बन चुका है और मोदी सरकार ने देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर भी बदलने का काम किया है।

नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीब कल्याण, किसानों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विस्तार में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को श्री रेणुकाजी बहुउद्देश्यीय परियोजना, आईआईएम सिरमौर, नए मेडिकल कॉलेजों, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, रेलवे परियोजनाओं और पर्यटन विकास जैसी अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं, जिनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिली है।

सांसद ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर मजबूत नेतृत्व और निर्णायक सरकार के रूप में स्थापित हुआ है। देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है।

वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कश्यप ने कहा कि सुक्खू सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास का सबसे काला अध्याय साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, नशा माफिया और खनन माफिया बेलगाम हैं, विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार आर्थिक कुप्रबंधन से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस बदलाव की उम्मीद से कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, वह पूरी तरह टूट चुकी है और प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ता नजर आ रहा है।

पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, पार्षद पूजा तोमर तथा पार्षद संजय कुमार मौजूद रहे।

Related Topics: