Loading...

नगरोटा बगवां में करीब 150 करोड़ की सिंचाई, पेयजल और सीवरेज योजनाओं को मिली रफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपये की विभिन्न सिंचाई, पेयजल और सीवरेज योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 18 सितंबर को अपने एक दिवसीय नगरोटा बगवां प्रवास के दौरान इन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। योजनाओं से क्षेत्र की हजारों की आबादी को पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कांगड़ा/नगरोटा बगवां

6.35 करोड़ की सिंचाई योजनाओं से 135 हेक्टेयर भूमि को लाभ

बलधर और सिंहुंड में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बलधर एवं सिंहुंड चरण-एक तथा सिंहुंड चरण-दो उठाऊ सिंचाई योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं के पूरा होने पर 135 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

25 करोड़ की मस्सल पेयजल योजना का उद्घाटन

पठियार में एनडीबी के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मस्सल पेयजल योजना का उद्घाटन किया गया। इससे अंबाडी, चाड़ी, लाखामंडल, मंजीती उपरली, मलां, मस्सल, मुहालखड़ और पठियार सहित आठ पंचायतों के 40 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। योजना के तहत 133 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।

76 करोड़ से बनेगी सीवरेज योजना

कीरचंबा में ग्राम पंचायत ठारू, कबाड़ी, हटवास, कीरचंबा और सुनेहड़ के लिए 76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया गया। इससे संबंधित पंचायतों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

35 करोड़ से सुधरेंगी पुरानी पेयजल योजनाएं

बड़ोह में एडीबी के अंतर्गत पुरानी पेयजल योजनाओं मालनू, नेरा ठम्बा, बड़ोह, बुस्सल-2 और टोरू के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस कार्य पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे पूरा करने की समय-सीमा 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

Related Topics: