Loading...

सामाजिक सुरक्षा पेंशन / पेंशन भुगतान में परेशानी से बचने के लिए बैंक खाते की आधार सीडिंग कराएं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Mins Ago • 1 Min Read

Pensioners / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से अपने बैंक बचत खाते की आधार सीडिंग जल्द करवाने की अपील की है। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि ऑनलाइन माध्यम से आधार सीडेड बैंक खातों में भेजी जा रही है। विभाग ने कहा कि जिन पेंशनधारकों ने अभी तक बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है, वे पेंशन प्राप्त करने में परेशानी से बचने के लिए यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें।

नाहन

विभाग ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर में नवीनतम छह-माही जीवन प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। चिकित्सा प्रमाण पत्र में दीर्घकालीन उपचार का उल्लेख होना चाहिए और सभी संबंधित दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित करवाने जरूरी हैं।

सत्यापित दस्तावेज विभाग की वेबसाइट himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करने होंगे। विभाग के अनुसार निर्धारित समय पर आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ जारी रखने में सुविधा होगी। आधार सीडिंग, दस्तावेजों के सत्यापन या ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: •