Loading...

नाहन में विशेष विद्यार्थियों के साथ 27 अगस्त को होगा प्री-राखी समारोह

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

विशेष विद्यार्थियों संग मनाया जाएगा प्री-राखी समारोह

नाहन। आस्था स्पेशल स्कूल की ओर से विशेष विद्यार्थियों के साथ प्री-राखी एवं रक्षाबंधन समारोह का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे आस्था हॉस्टल, मां बाला सुंदरी अपना घर में आयोजित होगा।

समारोह का उद्देश्य विशेष विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा करना और उनके प्रति स्नेह, अपनत्व व सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए राखी उत्सव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विशेष विद्यार्थी भी उत्साह और उमंग के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे।

आस्था स्पेशल स्कूल की ओर से मोनिका शर्मा ने कहा कि विशेष बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके साथ खुशियां बांटना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सुरक्षा, अपनत्व और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक वातावरण देने के लिए आगे आएं।

मोनिका शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विशेष विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास कराना है कि वे हमारे समाज के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं।

Related Topics: