NDPS / नेहनार-जुब्बल मार्ग पर 33 ग्राम चिट्टा बरामद, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार
NDPS / शिमला जिले की जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन नवंबर को आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया।
शिमला/जुब्बल
पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर नियमित गश्त के दौरान युवक की गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मादक पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। इसके साथ ही चिट्टे की खरीद-फरोख्त और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।