Loading...

Campus Interview / ऊना में 5 नवंबर को 400 पदों पर भर्ती, 20 हजार तक वेतन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Campus Interview / बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के 400 पद भरने के लिए 5 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू होगा। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर 16 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन, आवास और अन्य निर्धारित सुविधाएं मिलेंगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा धारकों को 20 हजार रुपये और अन्य चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुफ्त भोजन, आवास, यात्रा भत्ता, पीएफ और ईएसआई की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयन के बाद दिल्ली में मिलेगा प्रशिक्षण

चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब, दिल्ली, गुजरात, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में तैनाती दी जाएगी। नियुक्ति से पहले उन्हें दिल्ली में सात दिन का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का डिप्लोमा भी करवाया जाएगा। डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्हें मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, अनुभव प्रमाणपत्र और बायोडाटा की प्रति साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए 8810637785 पर संपर्क किया जा सकता है। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related Topics: •