Loading...

NDPS / नूरपुर में 10.18 ग्राम चिट्टे के साथ पठानकोट का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

NDPS : नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर जांच के दौरान एक युवक के कब्जे से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धर्मशाला

जांच के दौरान हुई बरामदगी

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पंजाब के एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (पीबी 06 बीए 1636) को भी जब्त कर लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा (26), पुत्र जमाल सिंह, निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर-47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और संभावित अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

Related Topics: