Loading...

NDPS: नेरवा कफ सिरप तस्करी में मुख्य सप्लायर बताई गई 35 वर्षीय महिला गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS: नेरवा में कोडीन आधारित प्रतिबंधित कफ सिरप की कथित तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून से 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की भूमिका मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आई है।

शिमला/नेरवा

पुलिस थाना नेरवा में छह अगस्त 2026 को दर्ज अभियोग संख्या 39/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और उनके संपर्कों की जांच के दौरान कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन्हीं सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए महिला को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

नाकाबंदी के दौरान मिली थीं पांच बोतलें

पुलिस के अनुसार छह अगस्त को नेरवा पुलिस की टीम ने नाकाबंदी और जांच के दौरान एक वाहन की तलाशी ली थी। वाहन से बिना लेबल वाली कोडीन आधारित संदिग्ध कफ सिरप की पांच सीलबंद प्लास्टिक बोतलें बरामद हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके कथित बैकवर्ड लिंक और कफ सिरप की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू की गई थी।

Related Topics: