NDPS: पांवटा साहिब में बाइक से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
राजबन के पास 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर युवक गिरफ्तार।
NDPS: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर चिट्टा बाइक में छिपाकर रखा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पांवटा साहिब
पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सतौन निवासी पियूष ठाकुर बाइक में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के राजबन के पास युवक और उसकी बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया। बरामदगी के बाद युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।