Loading...

NDPS: पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 37 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS: सिरमौर जिले की SIU पुलिस टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 4.14 ग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

पांवटा साहिब

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को SIU की टीम सूरजपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि खिजराबाद, यमुनानगर निवासी साकिर मोटरसाइकिल पर बातापुल चौक से पुरुवाला की ओर आ रहा है। सूचना में आरोप लगाया गया कि वह पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का काम करता है तथा उस दिन भी मादक पदार्थ लेकर आ रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति और उसकी मोटरसाइकिल की जांच की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.14 ग्राम चिट्टा बरामद होने की बात कही गई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Topics: