NDPS / पांवटा साहिब में स्कूटी सवार से 4.08 ग्राम चिट्टा बरामद, हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
NDPS / सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक व्यक्ति के कब्जे से 4.08 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया है। आरोपी हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पांवटा साहिब थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अब मामले में आगामी जांच की जा रही है।
सिरमौर/पांवटा साहिब
बांगरण चौक के पास सूचना के बाद कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर को SIU नाहन की टीम गश्त के दौरान बांगरण चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी पर हरिपुर कुंजा की तरफ से पांवटा साहिब की ओर आ रहा है और उसके पास चिट्टा/स्मैक हो सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्कूटी की जांच की। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दिगुम्बर दुर्गापुरी के कब्जे से कुल 4.08 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
अंबाला का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिगुम्बर दुर्गापुरी निवासी शिव मंदिर बाईपास बराड़ा, अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को मिली सूचना में उसके पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में कथित तौर पर चिट्टा/स्मैक बेचने से जुड़े होने की बात कही गई थी।
बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पांवटा साहिब पुलिस थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।