Loading...

NDPS / गुप्त सूचना पर शिलाई में कार्रवाई, 74.82 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / शिलाई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 74.82 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

सिरमौर/शिलाई

शिलाई पुलिस की टीम 27 सितंबर को गश्त के दौरान टिक्कर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिलाई बाजार स्थित रेन शेल्टर में एक व्यक्ति चरस के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बरामद हुई चरस

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान संजीव निवासी गांव डाहर, डाकघर जरवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 74.82 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Topics: •