Loading...

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से, तैयारियों के निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक डलझील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सहायक आयुक्त, उपायुक्त कांगड़ा विवेक चौहान की अध्यक्षता में आयोजकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

धर्मशाला

बैठक में सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने संबंधित विभागों को आयोजन स्थल पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, परिवहन, कानून एवं व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य जरूरी प्रबंध समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने और उत्सव में आने वाले आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फिल्म उत्सव से धर्मशाला और कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय विद्यार्थियों तथा फिल्म निर्माण और इससे जुड़े क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को देश-विदेश के फिल्मकारों एवं विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी मिलेगा। बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, फिल्म उत्सव निदेशिका ऋतु सरीन, प्रबंधक लूसी पीटर, कम्युनिटी आउटरीच समन्वयक अभिषेक ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Topics: •