Loading...

नीट-2026 / करियर अकैडमी नाहन का शानदार प्रदर्शन, 532 अंकों के साथ अर्पिता रहीं अव्वल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

अकादमी ने जारी किया हिमाचल के लिए संभावित एमबीबीएस कटऑफ, 40 प्रतिशत सफलता दर का दावा

नाहन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर अब काउंसलिंग और संभावित कटऑफ पर है। इसी बीच करियर अकैडमी नाहन ने पिछले वर्षों के रुझान, इस वर्ष के परीक्षा परिणाम और हिमाचल प्रदेश में मेडिकल सीटों की स्थिति का विश्लेषण करते हुए संभावित चयन कटऑफ जारी किया है। साथ ही संस्थान ने अपने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की है।

करियर अकैडमी के समन्वयक एवं भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ मनोज राठी ने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मेडिकल प्रवेश की मेरिट पिछले वर्षों की तुलना में कुछ अधिक रहने की संभावना है। संस्थान के आकलन के अनुसार राज्य कोटे में सामान्य वर्ग का संभावित चयन कटऑफ लगभग 500 अंक, अनुसूचित जाति वर्ग का 450 अंक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग का 440 अंक तक रह सकता है। हालांकि अंतिम कटऑफ सीटों की उपलब्धता, काउंसलिंग के विभिन्न चरणों, चॉइस फिलिंग और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने नीट-2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अवनी ठाकुर ने 528, महक शर्मा ने 522, यश शर्मा ने 512, सानवी सैनी ने 508, विवान शर्मा ने 507, राधिका तोमर ने 506 तथा पार्थ सारथी ने 447 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान का दावा है कि इन विद्यार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

इसके अलावा दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की दिशा में अपनी स्थिति मजबूत की है। करियर अकैडमी ने नीट-2026 में 40 प्रतिशत सफलता दर दर्ज करने का दावा किया है, जिसे संस्थान ने प्रदेश के कोचिंग संस्थानों में सर्वाधिक बताया है।

संस्थान के अनुसार विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित ऑफलाइन कक्षाएं, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, विषयवार तैयारी, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज, मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस उपलब्धि पर करियर अकैडमी के चेयरमैन एस.एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी एवं मनोज राठी, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है तथा उन्हें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

Related Topics: