Loading...

नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप: सचिन पाल और शिवम कपिल ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में किया क्वालीफाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Hours Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के एचसी सचिन पाल और शिवम कपिल ने देहरादून में चल रही नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में क्वालीफाई किया है। दोनों निशानेबाज अपनी रिले के टॉप स्कोरर में शामिल रहे।

नाहन

चैंपियनशिप में एचसी सचिन पाल ने 300 में से 280 अंक हासिल किए, जबकि शिवम कपिल ने 300 में से 278 अंक प्राप्त किए। इस प्रदर्शन के साथ दोनों खिलाड़ियों ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में क्वालीफाई किया। दोनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं से जुड़े हैं।

पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट भागमल ठाकुर, उपाध्यक्ष परवीन ठाकुर और क्लब के सचिव एवं कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने सचिन पाल और शिवम कपिल को सफलता पर बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए चैंपियनशिप के शेष इवेंट्स में भी सफलता की कामना की।