मरयोग में तेज रफ्तार पिकअप ने 10 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मामला दर्ज
Himachalnow / नाहन
नाहन के मरयोग क्षेत्र में 16 अप्रैल की शाम सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर व मुंह में चोटें आईं। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए जोनल अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
नाहन
पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत मरयोग क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को शाम करीब 5:15 बजे कार्तिक नामक बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी सोलन की ओर से आ रही पिकअप नंबर HP (63C-7376) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल सोलन ले जाया गया।
पुलिस ने चालक मनोज कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।