Loading...

Padma Awards 2023: 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव सहित इन्हे पद्म विभूषण…

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।

पद्म भूषण के लिए चुने गए 9 नाम
वहीं, एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इन हस्तियों को मिलेगा पद्म श्री
डॉ सुकामा आचार्य, जोधैयाबाई बैगा, प्रेमजित बैरिया, ऊषा बरले, मुनीश्वर चंद डावर, हेमंत चौहान, भानुभाई चितारा, हेमोपोवा चुतिया, नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत), सुभद्रा देवी, खादर वल्ली दुदेकुला, हेम चंद्र गोस्वामी, प्रीतिकाना गोस्वामी, राधा चरण गुप्ता को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

मोदाडुगु विजय गुप्ता, अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन, दिलशाद हुसैन, भीखू रामजी इदाते, सीआई इसाक, रत्तन सिंह जग्गी, बिक्रम बहादुर जमातिया, रामकुईवांग्बे जेने, राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला, रतन चंद्र कर, महिपत कवि, अरीज खमबत्ता, परशुराम कोमाजी खुने, गणेश नागप्पा कृष्णराजानागरा, मगुनी चरण कुमार, आनंद कुमार, अरविंद कुमार. दोमर सिंह कुंवर, राइसिंगबोर कुरकलंग, हीराबाई लोबी, मूलचंद लोढ़ा, रानी मछैया, अजय कुमार मांडवी, प्रभाकर भानुदास मांडे, गजानन जगन्नाथ माने को पद्म श्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है।