Himachalnow News

  • नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा

    नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा

    HNN / धर्मशाला

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता वर्मा की अदालत ने एक विदेशी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दोषी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे पांच हजार रुपये जुर्माना भरने के भी निर्देश दिए हैं। यदि आरोपी जुर्माना अदा नही करता है तो उसे दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    मामला, अगस्त, 2021 का है, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब अपनी बॉक्सिंग की क्लास से वापस आ रही थी तो आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव रसालपुर, पंजाब ने उसका पीछा किया। इस दौरान आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ फोटो भी खींचे। इसके बाद आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा और उससे छेड़छाड़ भी की।

    इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाहों को पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी कुलदीप सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे एक साल साधारण कारावास की सजा सुनाई।

  • जंगल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

    जंगल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

    HNN/ काँगड़ा

    पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत सीरां दा भरोह के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जो कि पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था। यह शव किसका है अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह शव तकरीबन 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है। हालांकि, यह आत्महत्या है या कुछ और इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

    पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात में जुटी हुई है और मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीरां दा भरोह का एक स्थानीय निवासी जब पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया तो उसकी नजर फंदे पर लटके उक्त शव पर पड़ी जिसे देखकर वह हैरान रह गया। जिसके बाद व्यक्ति ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में लिया गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया। वही पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ की परंतु पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और कोई परिजन आपकी किसी कानूनी कार्य में भी मदद कर सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी भी मामले को धैर्य से सुलझाना होगा।

    वृष राशि
    आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपका कोई धन के लेनदेन से जुड़ा मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति होने पर चुप रहना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का सही समय पर इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको विदेश मे किसी रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज किसी पुरानी नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना होगा।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। आप घर परिवार में चल रही कटुता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। राजनीतिक मामलों में आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करना होगा व उसके नीति व नियम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी वह किसी परीक्षा को दे पाएंगे। आप कार्य क्षेत्र में कुछ बयानों के कारण असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में किसी बदलाव के कारण आप परेशान रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगो के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो बाद विवाद हो सकता हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको किसी छोटी बात पर बुरा नहीं मानना है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने मन की इच्छा की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही नहीं बरतनी है। कोई कानूनी मामला आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से स्वभाव के चिड़चिड़ापन के कारण कुछ गलत बोला था, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत लोग आज व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे यदि किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी होगी और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण तनाव पनप सकता है, जो युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई वाद विवाद की स्थिति को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही नियंत्रण में करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    मकर राशि
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी वह अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे, खाली बैठकर किसी के साथ समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको आज किसी लेनदन के मामले को दूसरों से बातचीत करके ही निपटाना होगा। यदि आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्सा आए, तो आपको उस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

    कुंभ राशि
    आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के कार्य में व्यस्त रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो वह लोगो के सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी डील को फाइनल करनी से पहले उसके नियम व पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आपको अपने मित्र से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आ सकता है। आपको घर व बाहर रिश्तों को संभालने में परेशानी होगी और आपका कोई तरीका जिसके लिए आपको भला बुरा बोल सकता है। विद्यार्थी आज किसी परीक्षा में सफलता पाक प्रसन्न रहेंगे आपको आज अपने जीवन साथी साथ सहयोग मिलेगा।

  • कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

    कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची के तहत कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रचारक बनाया है।

    इसके अलावा इस लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, धनी राम शांडिल का नाम भी शामिल है।

    प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लीलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

  • शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, जंगलों में छापेमारी कर हजारों लीटर लाहण नष्ट

    शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, जंगलों में छापेमारी कर हजारों लीटर लाहण नष्ट

    HNN/ नाहन

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा गठित टास्क फाॅर्स ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तहसील के टोका नागला एवं खारा के जंगलो में गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला प्रभारी हिमांशु पंवार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त संदीप अत्री, ऋषभ कुमार, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, सनी वर्मा, चिरंजीवी वर्मा, अरुण कुमार व अन्य विभागीय कर्मचारियों की टीम ने खारा के जंगलो में दो स्थानों पर दबिश दी।

    इस दौरान टोका नागला मे 98000 लीटर लाहण को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्ज़े में लेकर नष्ट किया गया। टीम द्वारा इसी जंगल में छानबीन करते हुए खारा में 8000 लीटर लाहण को कब्ज़े में लेकर नष्ट किया गया।

    राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत टास्क फाॅर्स द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। सीमान्तवर्ती क्षेत्रों में टीमों द्वारा प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

    अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। इस मुहीम में किसी प्रकार की ढील न बरती जाए। शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए 9418234060 पर शिकायत कर सकते हैं।

  • निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे गंगूराम मुसाफिर, 40 साल बाद…

    निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे गंगूराम मुसाफिर, 40 साल बाद…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से गंगूराम मुसाफिर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है जिसके लिए उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है। बता दें, गंगूराम मुसाफिर एक बार फिर 40 वर्षों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। शनिवार को राजगढ़ में गंगूराम मुसाफिर के सैकड़ों कार्यकर्ता राजगढ़ मैदान में एकत्रित हुए।

    उसके बाद करीब 3 घंटे तक चली मैराथन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने गंगूराम मुसाफिर को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। बता दें, कांग्रेस हाई कमान ने 17 अक्टूबर को जब 46 प्रत्याशियों की घोषणा की, तो जीआर मुसाफिर की टिकट काटकर दयाल प्यारी को दे दिया गया। जिसके बाद से गंगूराम मुसाफिर के समर्थकों में भारी रोष पनपा हुआ था।

    जिसके विरोध में शनिवार को राजगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में गंगूराम मुसाफिर ने कार्यकर्ताओं का आग्रह स्वीकार करते हुए 40 वर्षों के बाद एक बार फिर 25 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए हामी भर दी है।

  • नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 710 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा

    नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 710 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। हैरानी की बात तो यह है कि जिला में आए दिन पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्यवाही के बावजूद भी नशा तस्कर नशे की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को धर दबोचा है।

    आरोपी रोशन लाल पुत्र मेहर चंद निवासी वार्ड नंबर 6 जिला क़ुल्लू के खिलाफ पुलिस ने पतलीकुहल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार, ज़िला क़ुल्लू की पतलीकुहल पुलिस ने रोशन लाल को जाँच के लिए रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी क़ुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।

  • सिरमौर में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक सामने आए 450 मामले

    सिरमौर में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक सामने आए 450 मामले

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार इन में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

    बता दें कि सिरमौर जिला में अब तक डेंगू की चपेट में 450 लोग आ चुके हैं तथा यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, पहले जहां 35 से 40 मरीज रोजाना डेंगू से संक्रमण के पहुंच रहे थे। वहीं, अब स्थानीय अस्पतालों में जांच के लिए आने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या रोजाना 20 से 25 हो गई है।

    उधर, सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि रोजाना डेंगू की चपेट में लोग आ रहे हैं परंतु राहत की बात यह है कि पहले के मुकाबले मामलों में कुछ हद तक कमी आई है। जिन लोगों के सैंपल पॉजिटिव आ रहे हैं, टीमें संबंधित क्षेत्र व घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। टीमें लोगों को डेंगू के लक्षण और इसके बचाव के बताए गए उपायों वाले पंफलेट भी बांट रही हैं।

  • भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर मुखर- अलका लांबा

    भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर मुखर- अलका लांबा

    HNN/ शिमला

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह इन चुनावों में पूरी तरह अंतर्कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर मुखर हो रहें है इसके चलते पार्टी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ रहें है। आज यहां राजीव भवन में एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अलका लांबा ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर परिवारवाद चरम पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिये घोषित प्रत्याशियों की सूची में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में जल शक्ति मंत्री के घर टिकट को लेकर द्वंद चल रहा है। वही चम्बा सदर में एक महिला कार्यकर्ता का टिकट काट कर विधायक की पत्नी को दिया गया जो कि एक कर्मठ महिला कार्यकर्ता का घोर अपमान है। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा ने अगर गत पांच सालों में विकास किया होता तो उन्हें आज अपने वर्तमान विधायकों के टिकट न काटने पड़ते और अपने मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र न बदलने पड़ते।

    उन्होंने कहा कि यह सब सरकार की विफलताओं को उजागर करता है। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा हाईकमान का प्रदेश के नेतृत्व से विश्वास उठ चुका है जिस कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुद यहां बागियों को मनाने के लिये बैठना पड़ रहा है, और कार्यकर्ताओं को अनुशासन के नाम पर डराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार रिमोट कंट्रोल पर हो और बैटरी कमजोर हो तो वह काम करना बंद कर देती है। जयराम ठाकुर वही कमजोर बैटरी है जिसका रिमोट दिल्ली में रखा है।

    अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और पूरी सहमति के साथ पार्टी प्रत्यशियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष पांच प्रत्याशियों को भी जल्द ही घोषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे।

  • दीपावली, गुरुपर्व पर दो घंटे तो क्रिसमस और नए साल में इतने मिनट कर सकेंगे आतिशबाजी

    दीपावली, गुरुपर्व पर दो घंटे तो क्रिसमस और नए साल में इतने मिनट कर सकेंगे आतिशबाजी

    HNN/ चंबा

    ज़िला में दीपावली त्योहार-2022 के दौरान आगजनी की घटनाओं से एहतियातन उचित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर ज़िला दंडाधिकारी डीसी राणा ने विस्फोटक नियम 2008 के तहत आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, ज़िला में ग्रीन पटाखों के भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल की अनुमति होगी। आदेश में सभी एसडीएम को कोविड-19 के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पटाखों की बिक्री स्थलों को चिन्हित करने और उप मंडलों में ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए हैं।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि दीवाली त्योहार व गुरूपर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच और क्रिसमस व नववर्ष के दौरान रात 11.55 से रात 12.30 बजे के बीच ही पटाखों के प्रयोग की अनुमति रहेगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पटाखों की खुदरा या थोक बिक्री के लिए सम्बन्धित उपमंडल दंडाधिकारी द्वारा पूर्व निर्धारित या निर्दिष्ट अस्थायी, खुले और सुरक्षित स्थानों में ही पूर्व अनुमति लेने के बाद ही की जा सकेगी।

    बिक्री स्थलों में निर्मित शेड या दुकानों में ना जलने वाले पदार्थों के प्रयोग करने को कहा गया है। इसके अलावा बिक्री स्थलों में उपयुक्त मात्रा में अग्निशमन यंत्रों, पानी इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों, बाजारों, साइलेंस जोन और हेरिटेज भवनों के आस-पास पटाखे फोड़ने की सख्त मनाही होगी। नगर परिषद, नगर पंचायत पटाखों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे।