Himachalnow News

  • थानों में हथियार जमा करवाएं लाइसेंस धारक, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्यवाही

    थानों में हथियार जमा करवाएं लाइसेंस धारक, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्यवाही

    HNN/ बिलासपुर

    बिलासपुर जिला में 25 अक्तूबर 2022 से पहले सभी लाइसेंस धारक हर हाल में संबंधित थाने में हथियार जमा करवाए। अगर नियमों की अवेहलना हुई तो लाइसेंस धारक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज रॉय ने जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला में बिलासपुर में करीब 6327 हजार लाइसेंस धारक हैं। जिसमें से करीब 1492 यानि 23.58 प्रतिशत लाइसेंस धारको ने अब तक अपने हथियार जमा करवाए है।

    जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हाने पर धारा-144 लगाई गई है। जिसके तहत सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार और गोला-बारूद नजदीकी पुलिस थाने में जमा करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता की सुरक्षा और विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण संचालन के सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने होगे।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 6000 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक प्रतिबंधित पदार्थों को भी जब्त किया गया है और 84 लोगों के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में अंतर राज्य बॉर्डर सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रक्स, अवैध शराब और अवैध हथियारों को रोकने के लिए नाका पॉइंट्स स्थापित किए गए हैं जिसमें आईटीबीपी की तीन और बीएसएफ की 6 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि जिला में सभी पोलिंग स्टाफ को शत प्रतिशत डबल डोज वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने के लिए 23 अक्तूबर को घुमारवीं व झंडुता और 27 अक्तूबर को श्री नैना देवी व बिलासपुर में वैक्सिंग कैंप लगाए जाएंगे।

  • पुलिस ने नाके के दौरान वाहन से बरामद की नशीली दवाओं की खेप, तीन गिरफ्तार

    पुलिस ने नाके के दौरान वाहन से बरामद की नशीली दवाओं की खेप, तीन गिरफ्तार

    HNN / पांवटा साहिब

    सिरमौर पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड़ पर है। जिसके चलते पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नाके के दौरान तीन युवको से नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार, नरेश कुमार और अंकित के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला की टीम जोंग स्थित अंतरराज्यीय पुलिस नाके पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस कर्मचारी उत्तराखंड की तरफ से आ रहे सभी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर एचपी17ई-7301 में सवार दो युवकों के कब्जे से नशीली दवाइयों (कफ सिरप) की 7 शीशियां बरामद हुई।

    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो इनका ही साथी था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया , जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • घर से हजारों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण गायब

    घर से हजारों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण गायब

    HNN/ सोलन

    परवाणू के निकटवर्ती गांव खड़ीन में शातिर घर में सेंधमारी कर हजारों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर गए। शातिरों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इस दौरान शातिर घर के ताले तोड़कर अंदर घुस आए और अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों सहित 35 हजार रूपए की नकदी पर हाथ साफ़ कर गए।

    परिवार के सदस्य जब वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से आभूषणों सहित कैश भी गायब था। जिसके बाद मेज़र सिंह (42) कसौली जिला सोलन ने पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की तहकीकात जारी है।

  • अपनी ही पंचायतों में कमजोर पड़े भाजपा के नारायण सिंह

    अपनी ही पंचायतों में कमजोर पड़े भाजपा के नारायण सिंह

    सवर्ण मोर्चा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस से ज्यादा बिगाड़ेंगी भाजपा के समीकरण

    HNN / श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग को भेद पाना भाजपा के लिए और ज्यादा मुश्किल हो गया है। भाजपा द्वारा तीन-तीन दिग्गजों को हाशिए पर रख मैदान में उतारे गए नारायण सिंह अपनी ही पंचायतों में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। नारायण की गृह पंचायत काकोग, माईना, रजाना की अगर बात की जाए तो इन पंचायतों में करीब दो से ढाई हजार के बीच वोटर्स हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विनय कुमार को पिछले इलेक्शन में इन पंचायतों से करीब 1000 मतों की बढ़त मिली थी।

    इसकी बड़ी वजह यह भी मानी जा सकती है कि यह क्षेत्र एससी बाहुल है। यही नहीं, आसपास की कई पंचायतों में एससी वोटर्स की संख्या ज्यादा है। यह वर्ग हाटी को कथित एसटी का दर्जा दिए जाने पर काफी नाराज चला हुआ है। असल में गिरीपार जनजातीय क्षेत्र की मांग को लेकर बनाया गया संगठन जिसे हाटी नाम दिया गया था वह गैर राजनीतिक था। मगर बगैर नोटिफिकेशन के केंद्र सरकार द्वारा हाटी को एसटी का दर्जा देने की घोषणा के बाद इसका राजनीतिकरण हो गया। अब भाजपा के प्रत्याशियों के साथ इन क्षेत्रों में कथित हाटी साथ घूम रहे हैं।

    मगर यह वाले हाटी अब अलग-थलग माने जा रहे हैं। यानी क्षेत्र की जनता ने इन पर भाजपाई होने का आरोप भी जड़ दिया है। यह पूरा फैक्टर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जा रहा है। अब यदि बात की जाए इस विधानसभा क्षेत्र में दो नए चेहरे भी मैदान में उतरे हैं। जिनमें आम आदमी पार्टी से सेवानिवृत्त कर्नल राम कृष्ण है। तो वही, सवर्ण मोर्चा से चाढना के रहने वाले जगमोहन उम्मीदवार है। यानी जो सवर्ण मोर्चा हाटी को लेकर भाजपा को समर्थन दे रहा था उस वोट बैंक में सेंधमारी हो गई है। राजपूत और सवर्ण वर्ग जिसमें कुछ ब्राह्मण भी शामिल है वह सवर्ण मोर्चा को सपोर्ट करेंगे।

    आम आदमी और सवर्ण मोर्चा दोनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों के प्रत्याशियों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। मगर इसका असली असर भाजपा प्रत्याशी पर पड़ने वाला है। एक बात तय है कि जो हाल ही में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप आदि के द्वारा जो एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया है उसका असर भी कुछ खास नहीं पड़ा है। हालांकि बीते कल मुख्यमंत्री सहित संजय टंडन आदि ने दावेदारी में रहे प्रत्याशियों से बातचीत भी करी थी। इस बातचीत का असर यह हुआ कि जहां पूर्व में प्रत्याशी रहे बलबीर चौहान आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी में थे , अब वह विड्रा कर चुके हैं।

    मगर एक बात इस विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा सुनी जा रही है वह यह कि बलबीर को टिकट न दिए जाने को लेकर उनके गृह क्षेत्र के आसपास की कई पंचायतों में काफी रोष भी है। दूसरी, सबसे मजबूत दावेदारी पूर्व विधायक रूप सिंह की थी। वही, रूप सिंह और बलबीर, अरुण को लेकर सहमत भी हो चुके थे। मगर ऐन वक्त पर नारायण सिंह का एंटर होना बहुत से भाजपाइयों को अखर गया है। इस क्षेत्र के एससी वर्ग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनके अधिकारों को छीनने वाली सरकार के साथ वह बिल्कुल नहीं जाएंगे। वही बता दें कि हरिपुरधार क्षेत्र के कुछ खास बड़े भाजपाई चेहरों ने हटकर रणनीति भी तैयार की है।

    यह रणनीति भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं थी। इन लोगों का कहना है कि चाहे कांग्रेस हो चाहे भाजपा दोनों ने इस ऊपरी क्षेत्र को कभी आगे नहीं आने दिया। इस क्षेत्र के भाजपाइयों को इस बार ऊपरी क्षेत्र के दो प्रमुख चेहरों पर बड़ी उम्मीदें भी थी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भले ही नारायण सिंह कुछ युवा चेहरों को लुभा कर रण क्षेत्र में डटे हुए हैं, मगर जीत अभी भी उनसे कोसों दूर है। जिन लोगों के दम पर नारायण सिंह को टिकट हासिल करने में मदद मिली थी वह चेहरे खुद अपने चुनाव में अब पूरी तरह से उलझे हुए हैं। ऐसे में नारायण सिंह के पास एक सफल रणनीतिकार की भी बड़ी कमी बनी रहेगी।

  • केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

    केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 19 अक्तूबर तक भोपाल में आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवी सलोह की अर्षिता भारती ने जूडो के 44 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

    अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिला ऊना का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिता अब एसजीएफआई में केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए अर्षिता के साथ-साथ उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दी।

  • जिला में रात 8 बजे से इतने बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, समय सीमा निर्धारित

    जिला में रात 8 बजे से इतने बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, समय सीमा निर्धारित

    HNN/ बिलासपुर

    जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिलावासी दिवाली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड़ के निर्देशानुसार यह समय सीमा तय किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के अधिकार क्षेत्र में साइलेंस जोन में किसी भी समय पटाखों का प्रयोग नहीं किया जायेगा जिसमें अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थलों आदि के आसपास 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले स्थान व आग लगने की चपेट में आने वाले स्थानो में भी पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के अधिकार क्षेत्र में बिना लाइसेंस प्राप्त किये कोई भी व्यक्ति पटाखों का भंडारण एवं विक्रय नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के सभी उपमडालाधिकार क्षेत्र में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए है।

    जिसमें बिलासपुर मुख्यालय के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के बास्केटबॉल मैदान, नगरपरिषद बिलासपुर ग्रांउड तथा उपमण्डल घुमारवीं में मेला मैदान घुमारवीं, रावमापा (छात्र-छात्रा) घुमारवीं, रावमापा कुठेड़ा, टिकरी मैदान, अवडाणी घाट, रावमापा भराड़ी, बाड़ा दा घाट चौक, होमगार्ड मैदान कैम्पस के समीप मैदान में पटाखे चलाने के स्थान निर्धारित किये हैं।

    इसी प्रकार झण्डुता उपमण्डल में नगर परिषद तलाई के वार्ड न0-2 मल्टीपरपज मैदान, जलशक्ति विभाग सुन्हाणी के समीप पंचवटी एरिया में, जलशक्ति विभाग झण्डुता के नजदीक कुश्ती मैदान, बरठीं अस्पताल के समीप कुश्ती मैदान तथा स्वारघाट में स्वारघाट, श्रीनयनादेवी, बैहल, टोबा, कोंलावाटा टोबा पंचायत पटाखे बेचने के स्थान निर्धारित किये हैं।

  • जिला के 39 स्वास्थ्य संस्थान स्वच्छता संक्रमण नियंत्रण में बेहतर कार्याें के लिए सम्मानित

    जिला के 39 स्वास्थ्य संस्थान स्वच्छता संक्रमण नियंत्रण में बेहतर कार्याें के लिए सम्मानित

    HNN / मंडी

    जिला जैव चिकित्सा अपशिस्ट (बायो मेडिकल वेस्ट) तथा गुणवत्ता आश्वासन की समीक्षा बैठक का आयोजन एडीसी जतिन लाल की अध्यक्षता में जोनल अस्पताल मण्डी में किया गया। बैठक में जिला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर रोग विशेषज्ञ, शल्य विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ, जिला मैटरन, गुणवत्ता आश्वासन सलाहाकार डॉ प्रीति ने भाग लिया।

    इस बैठक में जिला के 39 स्वास्थ्य संस्थानों ने स्वच्छता संक्रमण नियंत्रण अस्पतालों को उचित रख रखाव में बेहतर कार्याें के लिए सम्मानित किया गया जो कि जिला मण्डी के लिए गर्व की बात है। बैठक में जतिन लाल ने परिवार नियोजन के असफल दम्पतियों को 60 हजार प्रति केस के हिसाब से अनुदान आवंटित करने की मंजूरी दी।

    बैठक में बायो वेस्ट निपटारे व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों पर विभिन्न तरीको और तकनीको द्वारा कचरा निपटारा करने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा भविष्य में ई-बेस्ट तरीके से निपटारा करने पर सहमति बनाई गई।

  • शिकार समझ कर चलाई गोली, व्यक्ति घायल

    शिकार समझ कर चलाई गोली, व्यक्ति घायल

    HNN/ मंडी

    मंडी के सुंदरनगर की पंचायत सोझा में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। व्यक्ति की घायल अवस्था को देखते हुए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हालांकि, गोली किसने चलाई है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    सोझा गांव का हेमराज बलाड़ी के जंगल में भेड़-बकरियां चराने गया था। इस दौरान वह पेड़ पर चढ़कर पत्तियां निकाल रहा था कि तभी किसी ने गोली चला दी और बंदूक से निकले छर्रे उसे लग गए। शिकार समझ कर चलाई इस गोली के छर्रे उसकी पीठ और छाती पर लगे जिससे वह घायल हो गया।

    जिसके बाद उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने पुष्टि की है।

  • त्योहारी सीजन के चलते जिला के इन रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें

    त्योहारी सीजन के चलते जिला के इन रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें

    HNN / हमीरपुर

    जिला हमीरपुर में एचआरटीसी ने त्योहारी सीजन पर लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें विभिन्न रूटों पर चलाई हैं। शनिवार को भी परिवहन निगम ने दिल्ली-हमीरपुर रूट पर पांच बसें, चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर पांच, बद्दी-हमीरपुर रूट पर 5 और होशियारपुर से हमीरपुर रूट पर दो बसें चलाईं।

    वही , आज रविवार को दिल्ली-हमीरपुर रूट पर एक बस, चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर पांच, बद्दी -हमीरपुर रूट पर 10 और होशियारपुर से हमीरपुर रूट पर चार बसें चलाई जाएंगी। हालांकि निगम प्रबंधन इन बसों को यात्रियों की डिमांड के अनुसार चला रहा है।

    उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में कई लोग विभिन्न राज्यों से अपने घरों को आते हैं, ताकि परिवार के साथ दीपावली मना सकें। इन लोगों की सुविधा के लिए निगम ने स्पेशल बसें चलाई हैं।

  • स्वीप कार्यक्रम के तहत बुक हब सोलन के बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

    स्वीप कार्यक्रम के तहत बुक हब सोलन के बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

    HNN/ सोलन

    जिला प्रशासन और नगर निगम सोलन के संयुक्त तत्वाधान में सोलन के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुक हब सोलन (बी.एच.एस) ने स्वीप गतिविधि के तहत गत दिवस मुरारी मार्केट में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

    जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फ्लैश मॉब के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत रितिका, साक्षी चौहान तथा गौरवी चौहान पुराने उपायुक्त कार्यालय के नज़दीक वॉल पेन्टिंग कर लोगों को मताधिकार के बारे में जागरूक किया गया।

    इस अवसर पर बुक हब के बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लघु नाटिका में रोहित कुमार, संदीप शर्मा, नीरज चौहार, भाग चंद, कबर गर्ग, प्रज्ञा चौहान, मधु, निधि, साक्षी चौहान, गौरवी चौहान, सृष्टि वर्मा, गरिमा शर्मा, शिवानी शर्मा तथा नेहा चौहान ने प्रस्तुति दी।