पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह के लिए बंद
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
उपायुक्त ने आदेश जारी किया, वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ा गया
12 जनवरी से 12 फरवरी, 2025 तक पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क के किलोमीटर 3/500 से 5/600 तक वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया जाएगा। यह कदम सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू और त्वरित रूप से संपन्न करने के लिए उठाया गया है।
सड़क के अपग्रडेशन के लिए यह कदम
जिला उपायुक्त और जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को पीएचसी खड्ड और डिग्री कॉलेज खड्ड होते हुए गांव खड्ड के लिंक रोड पर मोड़ा जाएगा।
जनता को सूचित करने के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क बंद करने के बारे में जनता को सूचित करने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाए ताकि लोग मार्ग परिवर्तन के बारे में पूर्व में जान सकें।
नियमित यातायात प्रभावित नहीं होगा
सड़क बंद होने के बावजूद यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों पर चालू रहेगा, जिससे वाहन चालकों को कोई कठिनाई नहीं होगी।
यह सड़क बंदी योजनाबद्ध विकास कार्य का हिस्सा है, और इस प्रक्रिया से आने वाले समय में यातायात की सुविधाएं और बेहतर हो सकती हैं।