Loading...

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में 65.87% मतदान, वार्ड नंबर 8 रहा सबसे आगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 16 Hours Ago • 1 Min Read

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कुल 65.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 8 में सबसे अधिक वोटिंग हुई, जबकि महिला मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।

पांवटा साहिब

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। सुबह से ही सभी वार्डों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान समाप्त होने तक कुल 65.87 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।चुनाव विभाग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के कुल 18,248 मतदाताओं में से 12,020 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6,144 पुरुष, 5,875 महिलाएं और 1 अन्य मतदाता शामिल रहा।

वार्ड नंबर 8 में सबसे अधिक मतदान

नगर परिषद के 13 वार्डों में सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर 8 (बस स्टैंड) में 77.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 (कहारबस्ती) में 76.73 प्रतिशत और वार्ड नंबर 7 (हॉस्पिटल) में 74.67 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 6 (बायपास) में 53.07 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वार्डवार मतदान प्रतिशत

वार्ड नंबरक्षेत्रमतदान प्रतिशत
वार्ड नंबर 1भुप्पुर भाटनवाली65.19%
वार्ड नंबर 2भुप्पुर केदारपुर67.94%
वार्ड नंबर 3बद्रीपुर60.88%
वार्ड नंबर 4तारुवाला59.15%
वार्ड नंबर 5शमशेरपुर61.81%
वार्ड नंबर 6बायपास53.07%
वार्ड नंबर 7हॉस्पिटल74.67%
वार्ड नंबर 8बस स्टैंड77.83%
वार्ड नंबर 9कहारबस्ती76.73%
वार्ड नंबर 10देवीनगर कृपाल शिला65.93%
वार्ड नंबर 11देवीनगर70.21%
वार्ड नंबर 12शुभखेड़ा61.94%
वार्ड नंबर 13हीरपुर68.11%

इस बार महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया। महिला मतदान प्रतिशत में वार्ड नंबर 8 (बस स्टैंड) सबसे आगे रहा, जहां 75.67 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।इसके अलावा वार्ड नंबर 9 (कहारबस्ती) में 74.87 प्रतिशत और वार्ड नंबर 7 (हॉस्पिटल) में 73.11 प्रतिशत महिला मतदान दर्ज किया गया।

शांतिपूर्ण रही मतदान प्रक्रिया

रिटर्निंग ऑफिसर, नगर परिषद पांवटा साहिब की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सभी 25 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया है।अब मतगणना और परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Topics: