Accident / पांवटा साहिब में NH पर सड़क हादसा, स्कूटी चालक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर
Himachalnow / सिरमौर
Accident : टोल बैरियर के आगे NH पर स्कूटी चालक सड़क किनारे रुका था, इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालक घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांवटा साहिब
सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर
पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में देवास पुत्र दीपक वर्मा निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP17J-3349 एक्टिवा पर घूमने के लिए निकला था।
आंख में कुछ जाने पर सड़क किनारे रोकी स्कूटी
शिकायतकर्ता के अनुसार बवेजा पेट्रोल पंप से टोल बैरियर के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी आंख में कुछ चला गया, जिसके बाद उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आंख साफ करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आई मोटरसाइकिल नंबर HP17E-3990 ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
दोनों चालक घायल, पुलिस कर रही जांच
हादसे में स्कूटी चालक और मोटरसाइकिल चालक दोनों घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल चालक अब्दुल सत्तार निवासी किरतपुर, पुरुवाला की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।