Loading...

Paonta Ward Reservation : पांवटा साहिब नगर परिषद के पांच महिला वार्डों का आरक्षण 8 जुलाई को लॉट द्वारा होगा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Jul 2025 • 1 Min Read

Paonta Ward Reservation : नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्डों में महिला आरक्षण की प्रक्रिया 8 जुलाई को लॉट के माध्यम से की जाएगी। एसडीएम कार्यालय में सांय 3 बजे यह आरक्षण लॉट के जरिये तय होगा। अनुसूचित वर्ग के लिए पहले ही दो वार्ड आरक्षित किए जा चुके हैं।

नाहन

8 जुलाई को एसडीएम कार्यालय में होगा लॉट से आरक्षण , एसडीएम चीमा ने दी जानकारी

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के 13 वार्डों में से वार्ड नंबर 10 और 11 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अब शेष 11 वार्डों में से 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया लॉट के माध्यम से 8 जुलाई, 2025 को शाम 3 बजे उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय में पूरी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत हो रही प्रक्रिया

यह लॉट प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार की जा रही है। वार्डों के आरक्षण में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह लॉट प्रणाली अपनाई जा रही है। संबंधित अधिकारी व आमजन इस प्रक्रिया के साक्षी बन सकेंगे।

सार्वजनिक रूप से होगी लॉट प्रक्रिया

लॉट प्रणाली से आरक्षण तय करने की प्रक्रिया पूरी तरह सार्वजनिक होगी। उपमंडलाधिकारी कार्यालय में आम नागरिक, उम्मीदवार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस आरक्षण प्रक्रिया में उपस्थित रह सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार के भ्रम और विवाद की संभावना समाप्त होगी।

महिलाओं को मिलेगा चुनावी प्रतिनिधित्व का अवसर

5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने से उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों में प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। यह पहल महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाएगी और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देगी।

Related Topics: